Get App

Reliance Retail का मार्च तिमाही में 22% बढ़ सकता है रेवेन्यू, नए स्टोर्स खोलने का फिर टूट सकता है रिकॉर्ड

Reliance Retail Q4 Preview: घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मार्च तिमाही में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.6 फीसदी बढ़कर 84,251 करोड़ रुपये का अनुमान जताया है। वहीं इसके EBITDA के सालाना आधार पर 24.8 फीसदी बढ़कर 6,148 रहने का अनुमान जताया है। हालांकि दिसबंर तिमाही में रहे 6,271 करोड़ रुपये के आंकड़े के मुकाबले यह थोड़ा कम होगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 2:48 PM
Reliance Retail का मार्च तिमाही में 22% बढ़ सकता है रेवेन्यू, नए स्टोर्स खोलने का फिर टूट सकता है रिकॉर्ड
Reliance Retail Q4 Preview: रिलायंस रिटेल के मार्जिन के बढ़कर 7.3% रहने का अनुमान है,

Reliance Retail Q4 Preview: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) आज 22 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी। दलाल स्ट्रीट को कंपनी की रिटेल यूनिट, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Ltd) के नतीजे शानदार रहने की उम्मीद है। खासतौर से रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) के मोर्च पर उन्हें दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मार्च तिमाही में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.6 फीसदी बढ़कर 84,251 करोड़ रुपये का अनुमान जताया है। वहीं इसके EBITDA के सालाना आधार पर 24.8 फीसदी बढ़कर 6,148 रहने का अनुमान जताया है।

हालांकि दिसबंर तिमाही में रहे 6,271 करोड़ रुपये के आंकड़े के मुकाबले यह थोड़ा कम होगा। रिलायंस रिटेल के मार्जिन के बढ़कर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7.1 फीसदी था।

रिलायंस रिटेल को स्टोर्स की संख्या बढ़ने, ग्राहकों के अधिक फुटफॉल और ऑपरेटिंग लीवरेस से मार्च तिमाही के दौरान ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, मार्च तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल के 252 नए स्टोर्स जोड़ने का अनुमान है, जिससे इसके स्टोर्स की कुल संख्या 18,774 पहुंच सकती है।

रिलायंस रिटेल के नतीजों में डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स बिजनेस के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। इसके अलावा कंपनी के ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म 'टियरा (Tira)' पर भी सबकी नजर होगी, जिसे कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें