Get App

SBI Life Insurance Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 16% घटकर 304 करोड़ पर आया, नेट प्रीमियम आय बढ़ी

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने शनिवार 21 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16.46% फीसदी घटकर 304.13 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 364.06 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 10:11 PM
SBI Life Insurance Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 16% घटकर 304 करोड़ पर आया, नेट प्रीमियम आय बढ़ी
दिसंबर तिमाही के अंत में SBI लाइफ इंश्योरेंस का टोटल AUM 17% बढ़कर 2,999.9 अरब रुपये रहा

SBI Life Insurance Q3 Results: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने शनिवार 21 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16.46% फीसदी घटकर 304.13 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 364.06 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर तो कंपनी के मुनाफे में 19.27% की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि पिछली तिमाही (सितंबर तिमाही) में इसका मुनाफा 376.74 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि दूसरी तरफ कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम दिसंबर तिमाही के दौरान बढ़ी है।

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी नेट प्रीमियम इनकम 6.35% बढ़कर 19,170.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 18,025.34 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर इसमें 16.35% की बढ़ोतरी देखी गई क्योंकि सितंबर तिमाही में यह 16,477.26 करोड़ रुपये रहा था।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों (अप्रैल- दिसंबर 2022) में कंपनी ने अबतक इंडिविजुअल रेटेट प्रीमियम में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है। कंपनी का पहले 9 महीनों में प्रीमियम 111.4 अरब रुपये रहा, जो पूरे प्राइवेट इंश्योरेंस मार्केट का 25.7 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें