Get App

SBI Life Insurance का शेयर 8% बढ़कर 52 वीक हाई के करीब, अच्छे नतीजों ने दिखाया असर

कंपनी को इस अवधि में ग्रॉस रिटर्न प्रीमियम में मजबूत ग्रोथ का फायदा मिला है। जिसके चलते कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 10:50 AM
SBI Life Insurance का शेयर 8% बढ़कर 52 वीक हाई के करीब, अच्छे नतीजों ने दिखाया असर
पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिटर्न प्रीमियम (इसमें न्यू बिजनेस प्रीमियम और रिन्यूअल प्रीमियम शामिल होता है) सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त के साथ 11,350 करोड़ रुपये पर रहा

आज के इंट्राडे में बीएसई पर SBI Life Insurance के शेयर 8 फीसदी की बढ़त के साथ 1284 रुपये के आसपास जाते नजर आए। कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं । इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 18 फीसद की बढ़त देखने को मिली है जो कि 263 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में लगभग 60 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी को इस अवधि में ग्रॉस रिटर्न प्रीमियम में मजबूत ग्रोथ का फायदा मिला है। जिसके चलते कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिला है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 223 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

फिलहाल 10.30 बजे के आसपास एनएसई पर 97.90 रुपये यानी 8.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1289.35 रुपये पर नजर आ रहा है। स्टॉक 7 जनवरी 2022 को बने 1293 रुपये के 52 वीक हाई के बहुत करीब पहुंच गया है।

दूसरे आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिटर्न प्रीमियम (इसमें न्यू बिजनेस प्रीमियम और रिन्यूअल प्रीमियम शामिल होता है) सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त के साथ 11,350 करोड़ रुपये पर रहा जबकि एन्यूलाइज्ड प्रीमियम इक्यूवेलेंट (APE) सालाना आधार पर 80 फीसदी की बढ़त के साथ 2,900 करोड़ रुपये पर रही है । इसी तरह इस अवधि में वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 130 फीसदी की बढ़त के साथ 880 करोड़ रुपये पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें