Get App

SBI Life का मुनाफा पहली तिमाही में 18% बढ़कर 263 करोड़ पर पहुंचा, अनुमानों के मुताबिक रहा नतीजा

SBI Life Results: कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 11,350 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 8:14 PM
SBI Life का मुनाफा पहली तिमाही में 18% बढ़कर 263 करोड़ पर पहुंचा, अनुमानों के मुताबिक रहा नतीजा
SBI लाइफ के शेयर गुरुवार को NSE पर 3.78% बढ़कर 1,192.75 रुपये पर बंद हुए

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई लाइफ (SBI Life) ने गुरुवार 28 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट (Net Profit) 17.78 फीसदी बढ़कर 262.85 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 223.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 11,350 करोड़ रुपये रहा। इसके बढ़ोतरी के पीछे एक अहम वजह कंपनी के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में सालाना आधार पर 83 फीसदी की उछाल और रिन्यूअल प्रीमियम में 14 फीसदी की उछाल रही।

SBI लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) जून तिमाही में 67 फीसदी बढ़कर 5,590 करोड़ रुपये रहा। प्रोटेक्शन NBP करीब 63 फीसदी बढ़कर 700 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 430 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें