Get App

SBI ने FY23 में 14-16% लोन ग्रोथ हासिल करने का टारगेट रखा: चेयरमैन दिनेश खारा

SBI Q2 results: बैंक के जुलाई-सितंबर नतीजों की घोषणा के बाद, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खारा ने कहा, "यह तिमाही एक व्यस्त मौसम था। यही कारण है कि हमारे पास एक मजबूत क्रोडिट ग्रोथ थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 7:18 PM
SBI ने FY23 में 14-16% लोन ग्रोथ हासिल करने का टारगेट रखा: चेयरमैन दिनेश खारा
SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि SBI ने FY23 में 14% से 16% की लोन ग्रोथ का रखा लक्ष्य

SBI Q2 Results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चालू वित्त वर्ष (FY 23) में 14 से 16 प्रतिशत लोन ग्रोथ (Loan Growth) का लक्ष्य रखा है। ये जानकारी देश के सबसे बड़े लेंडर के चेयरमैन दिनेश खारा (Dinesh Khara) ने 5 नवंबर को दी है।

बैंक के जुलाई-सितंबर नतीजों की घोषणा के बाद, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खारा ने कहा, "यह तिमाही एक व्यस्त मौसम था। यही कारण है कि हमारे पास एक मजबूत क्रोडिट ग्रोथ थी। लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, हमें चालू वित्त वर्ष में 14-16 प्रतिशत की लोन ग्रोथ होनी चाहिए।"

उन्होंने विस्तार से बताया कि कॉरपोरेट लोन के भीतर, SBI कैपेक्स से जुड़ी मांग देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा बैंक इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल पावर, तेल और मार्केटिंग कंपनियों और सर्विस सेक्टर से डिमांड देख रहा है।

वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में SBI की लोन ग्रोथ सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी। इसमें घरेलू एडवांसेज 18.15 प्रतिशत बढ़ा। घरेलू एडवांसेज में ग्रोथ कॉर्पोरेट एडवांसेज के बाद रिटेल पर्सनल लोन के बाद आई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें