Signature Global Q3 Results: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल को वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 2.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 44.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी का तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर करीब 282 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह रेवेन्यू 183 करोड़ रुपये था।
