SUN PHARMA Q3:दिग्गज फार्मा कंपनी सनफार्मा ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2060 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि सीएनबीसी टीवी 18 के पोल में इसके 1760 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, इसके पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का मुनाफा 1858 करोड़ रुपए पर रहा था।
