Tata Tech Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने आज 3 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 28 फीसदी घटकर 157 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 217 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में 7 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि दिसंबर तिमाही में इसने 170.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 7 फीसदी घटकर 1,301 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,402 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 0.9 फीसदी बढ़ा है।
