Get App

TCS Q1 results : वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की तैयारी में TCS, एट्रिशन रेट 19.7 रही

पहली तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 1.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 6:01 PM
TCS Q1 results : वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की तैयारी में TCS, एट्रिशन रेट 19.7 रही
टीसीएस के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करने बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा हो गई

TCS Q1 results : आईटी दिग्गज टीसीएस (TCS) 30 जून 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में अपने कर्मचारियों के वर्क फॉर्म होम से ऑफिस वापसी का प्रोग्राम धीरे-धीरे तेज करती नजर आई है। वर्तमान में कंपनी के लगभग 20 फीसदी कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं।

पहली तिमाही में टीसीएस की एट्रिशन रेट (नौकरी छोड़कर जाने वालों की दर ) सालाना आधार पर 19.7 फीसदी रही है। 30 जून 2022 तक टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,331 थी। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 14,136 नई भर्तियां की है। कंपनी की वर्कफोर्स काफी विविधता भरी है। इसमें 153 देशों के लोग शामिल हैं। कंपनी के कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 35.5 फीसदी है।

कंपनी के पहले तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए टीसीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर N Ganapathy Subramaniam ने कहा कि हम पहली तिमाही के अपने प्रोजेक्ट पूरा करने की स्पीड से काफी खुश हैं। इस अवधि में हमने सफलतापूर्वक कई ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम पूरे किए हैं।

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने आज 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 9,478 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 9,926 करोड़ रुपये पर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें