Get App

Titan Q4 Results: मुनाफा 7.2% घटकर 491 करोड़ पर आया, बाजार अनुमानों से रहा कम

Titan Q4 results: टाइटन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 3:53 PM
Titan Q4 Results: मुनाफा 7.2% घटकर 491 करोड़ पर आया, बाजार अनुमानों से रहा कम
टाइटन के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 2.94% गिरकर 2,386.00 रुपये पर बंद हुए

टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Limited) का वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में मुनाफा 7.2 फीसदी घटकर 491 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 529 करोड़ का मुनाफा हुआ था। टाइटन का मुनाफा बाजार अनुमानों से कम रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स को कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 618 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।

टाइटन का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 7,276 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार अनुमानों से अधिक रहा, जिसे एक्सपर्ट्स ने 6,935 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सी के वेंकटरमन ने एक प्रेस बयान में कहा, "कोविड की तीसरी लह और अन्य भू-राजनीतिक कारकों के कारण मार्च तिमाही में लगातार चुनौतियां आईं। हालांकि इसके बावजूद इस तिमाही में ग्रोथ और मुनाफा संतोषजनक रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें