Trent Q4 results: टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 522 प्रतिशत के उछाल के साथ 654.28 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2023 तिमाही में यह 105.13 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा मार्च 2024 तिमाही में 1484 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ 712.09 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 44.95 करोड़ रुपये था।
