Get App

UltraTech Cemenet Q4: मुनाफा 2,454 करोड़ रुपये पर रहा, 38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

साल -दर-साल आधार पर कंपनी का EBITDA Margin 25.6 फीसदी से घटकर 19.5 फीसदी रहा है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 18.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 3:24 PM
UltraTech Cemenet Q4: मुनाफा 2,454 करोड़ रुपये पर रहा,  38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 38 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

UltraTech Cemenet Q4 results: देश की दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cemenet) ने अपने वित्त वर्ष 2022 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,454 करोड़ रुपये पर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 1,774 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,480 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी की आय साल-दर-साल आधार पर 9.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15,767 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 14,405.6 करोड़ रुपये पर रही थी। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 15,244 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 38 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें