Get App

UltraTech Cement Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर हुआ 1,690 करोड़ रुपये, आय में 17% का इजाफा

UltraTech Cement ने शुक्रवार 21 जुलाई अपने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी को पहली तिमाही में 1690 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। जबकि Q1FY23 में रिपोर्ट किए गए मुनाफे 1,582 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत अधिक है। तिमाही आधार पर Q4FY23 में हुए मुनाफे 1,670 करोड़ रुपये से 1.19 प्रतिशत अधिक रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 3:46 PM
UltraTech Cement Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर हुआ 1,690 करोड़ रुपये, आय में 17% का इजाफा
ULTRATECH CEMENT का EBITDA घटकर 3050 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20.4% से घटकर 17.2% रही

दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने आज यानी कि शुक्रवार 21 जुलाई अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। पहली तिमाही में कंपनी को 1690 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। जबकि पिछले साल की समान तिमाही यानी कि Q1FY23 में रिपोर्ट किए गए 1,582 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत अधिक है। जबकि तिमाही आधार पर देखें तो Q4FY23 में रिपोर्ट किए गए शुद्ध मुनाफे 1,670 करोड़ रुपये से 1.19 प्रतिशत अधिक रहा। पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 17 प्रतिशत बढ़कर 17,737.1 करोड़ रुपये रही। जबकि Q1FY23 में कपनी की आय 15,163 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर देखें तो आय Q4FY23 में रिपोर्ट किए गए 18,662 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.95 प्रतिशत कम रही।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में ULTRATECH CEMENT का EBITDA घटकर 3050 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 3095 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20.4% से घटकर 17.2% रही।

EBIT मार्जिन या OPM (ऑपरेटिंग-प्रॉफिट-मार्जिन) पहली तिमाही में 17.2 प्रतिशत रही। जो कि Q1FY23 में 20.4 प्रतिशत से 320 बेसिस प्वाइंट्स कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें