भारत की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी UltraTech Cement ने 17 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,708 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,584 करोड़ रुपये था जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की ही दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,314 करोड़ रुपये पर रहा था। इस तरह देखें तो सालाना और तिमाही दोनों ही नजरिए से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।
