Get App

Vedanta Q3 Results- मुनाफा 42.3 % घटा, 12.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान

Vedanta Q3 Results- साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 34.6 फीसदी की बढ़त के साथ 7,067 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,810 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 31.7 फीसदी से घटकर 20.7 फीसदी पर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 5:32 PM
Vedanta Q3 Results- मुनाफा 42.3 % घटा, 12.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान
कंपनी ने निवेशकों को खुश करने के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 12.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Vedanta Q3 Results- मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 42.3 फीसदी की गिरावट के साथ 3,091 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 5,354 करोड़ रुपए पर रही था।

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में वेदांता की आय सालाना आधार पर 34,102 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 34,097 करोड़ रुपए पर रही थी।

डीलर्स ने कहा-बाजार में फिलहाल कोई भी बड़ी पोजीशन लेने से बचें, अगले हफ्ते दिखेगी हाई वोलैटिलिटी

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 34.6 फीसदी की बढ़त के साथ 7,067 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,810 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 31.7 फीसदी से घटकर 20.7 फीसदी पर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें