Vodafone Idea Q2 Result: कर्ज के बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने दूसरी तिमाही में अपना कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा पिछले साल के 8,737 करोड़ रुपये से कम करके 7,175 करोड़ रुपये कर लिया। पिछली तिमाही में टेलीकॉम कंपनी को 6,432 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 10508.3 करोड़ से 10932.2 करोड़ रुपये हो गया। कस्टमर ARPU Q1FY25 में 154 रुपये से बढ़कर 166 रुपये हो गया। तिमाही आधार पर इसमें 7.8% की वृद्धि हुई। ये वृ्द्धि टैरिफ हाईक की वजह से देखने को मिली। इस दौरान कुल ग्राहक की संख्या 20.5 करोड़ रही। 4जी ग्राहकों की संख्या 12.59 करोड़ रही। जो Q1FY25 में 12.67 करोड़ से कम है। हाल की टैरिफ बढ़ोतरी से 4जी समेत कुल ग्राहक संख्या पर असर पड़ा है। पोस्टपेड सेगमेंट में कंपनी ने तिमाही और सालाना आधार पर अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का दावा किया है।
