Get App

Vodafone Idea Q4 result: मार्च तिमाही में घाटा कम होकर ₹6,563 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 6.6% का उछाल

टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Ltd) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 1:09 AM
Vodafone Idea Q4 result: मार्च तिमाही में घाटा कम होकर ₹6,563 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 6.6% का उछाल
Vodafone Idea की आमदनी मार्च तिमाही में 6.6% बढ़कर 10,239.5 करोड़ रुपये रही

टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Ltd) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड घाटा कम होकर 6,563.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 7,022.8 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को प्रति यूजर से होने वाली औसत कमाई में सुधार आई है, जिससे उसे अपना घाटा कम करने में मदद मिली।

Vodafone Idea की आमदनी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर 10,239.5 करोड़ रुपये रही। वहीं दिसंबर तिमाही के मुकाबले इसकी आमदनी में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को टैरिफ के रेट बढ़ाने से आमदनी बढ़ाने में मदद मिली है।

कंपनी का मार्च तिमाही में प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) 124 रुपये रहा, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही में 115 रुपये था। इस तरह कंपनी की प्रति यूजर औसत कमाई तिमाही आधार पर 7.5 फीसदी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें