WIPRO Q3 Result: विप्रो (WIPRO) ने आज बाजार बंद होने बाद वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। जबकि इसका रेवन्यू भी पिछली तिमाही से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का मुनाफा इस अवधि में बढ़कर 3050 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2660 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 23,055.7 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 23,252 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
