YES Bank Q2 results:यस बैंक ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32.2 गिरकर 152.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 225.50 करोड़ रुपए पर रहा था। सालाना के साथ ही तिमाही आधार पर भी बैंत के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के ही पिछली तिमाही (पहली तिमाही) में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था।
