Get App

Yes Bank Q4 Results: यस बैंक का मार्च तिमाही में 123% बढ़ा मुनाफा, ₹2.6 लाख करोड़ पहुंचा टोटल डिपॉजिट

Yes Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर, यस बैंक ने शनिवार 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उनका शुद्ध मुनाफा 123 फीसदी बढ़कर 451 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 202 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 2,153 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,105 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 27, 2024 पर 2:27 PM
Yes Bank Q4 Results: यस बैंक का मार्च तिमाही में 123% बढ़ा मुनाफा, ₹2.6 लाख करोड़ पहुंचा टोटल डिपॉजिट
Yes Bank Q4 Results: बैंक का ग्रॉस NPA मार्च तिमाही में बेहतर होकर 1.7 फीसदी रहा

Yes Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर, यस बैंक ने शनिवार 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उनका शुद्ध मुनाफा 123 फीसदी बढ़कर 451 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 202 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 2,153 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2105 करोड़ रुपये था। हालांकि यस बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में कमी देखी गई और यह 2.4 प्रतिशत रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.8 प्रतिशत था।

यस बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका नेट एडवांसेज सालााना आधार पर 13.8 फीसदी बढ़ा और 2.27 लाख करोड़ रुपेय रहा। SME और मिड-कॉरपोरेट एडवांसेज में लगातार ग्रोथ और कॉरपोरेट सेगमेंट में वापस तेजी आने से बैंक को अपना नेट एडवांसेज बढ़ाने में मदद मिली।

बैंक का टोटल डिपॉजिट मार्च तिमाही में 22.5 प्रतिशत बढ़कर 2.6 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका CASA रेशियो 30.9 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 30.8 प्रतिशत था।

NPA के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें