Get App

ZEEL Q1 Profit: कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन से मुनाफा 49% घटा, रेवेन्यू में 4% की मामूली ग्रोथ

ZEEL Q1 Profit: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 106.60 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 208.8 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2022 पर 10:40 PM
ZEEL Q1 Profit: कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन से मुनाफा 49% घटा, रेवेन्यू में 4% की मामूली ग्रोथ
ZEE लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को NSE पर 2.14% गिरकर 242.75 रुपये पर बंद हुए

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 106.60 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 49 फीसदी कम है। कंपनी के मुनाफे में गिरावट के पीछे उसका ऑपरेटिंग मोर्चे पर उसका कमजोर प्रदर्शन और रेवेन्यू में सीमित ग्रोथ रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 208.8 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 41.4 फीसदी की गिरावट आई।

ZEE ने बताया वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 1,845.74 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 20.5 फीसदी की गिरावट आई। ZEE ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि उसका एडवर्टाइजिंग बिजनेस जून तिमाही में 5.4 फीसदी बढ़कर 976.3 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इसी दौरान उसका सब्सक्रिप्शन बिजनेस 5 फीसदी घटकर 771.7 करोड़ रुपये पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें