Get App

Zomato Q1 Results: घाटा कम होकर 186 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 67% बढ़ा, ₹11,400 करोड़ का कंपनी के पास कैश बैलेंस

Zomato ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा (Net Loss) 186 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 359 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 8:18 PM
Zomato Q1 Results: घाटा कम होकर 186 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 67% बढ़ा, ₹11,400 करोड़ का कंपनी के पास कैश बैलेंस
Zomato का रेवेन्यू (Revenue) जून तिमाही में 67.44 फीसदी बढ़कर 1,413.9 करोड़ रुपये रहा

फूड डिलीवरी कंपनी जौमैटो (Zomato) के घाटे में कमी आई है। कंपनी ने सोमवार 1 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल जून 2022) के नतीजे जारी किए। जोमैटो ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा (Net Loss) 186 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 359 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू (Revenue) जून तिमाही में 67.44 फीसदी बढ़कर 1,413.9 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 844.4 करोड़ रुपये था।

नतीजों के ऐलान के बाद Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया, "पिछले कुछ महीनों में मुनाफे को लेकर हमारा फोकस और तेज हुआ है। इसके लिए हम अपने ग्रोथ से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। हम हर चीजों का बारकी से आकलन कर रहे हैं और लंबी अवधि की टिकाऊ ग्रोथ और मुनाफे को ध्यान में रखते हुए अपने संसाधनों को आवंटित कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें