Get App

Zomato Q2 Results: सितंबर तिमाही में घाटा कम होकर ₹251 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 64% का इजाफा

Zomato का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 62.2 फीसदी बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1024 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 6:47 PM
Zomato Q2 Results: सितंबर तिमाही में घाटा कम होकर ₹251 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 64% का इजाफा
Zomato के शेयर आज एनएसई पर 2.53% गिरकर 63.65 रुपये के भाव पर बंद हुए

Zomato Q2 Results: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कम हुआ है। कंपनी ने गुरुवार 10 नवंबर को अपनी नतीजे जारी करते हुए बताया कि सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट लॉस कम होकर 251 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 430 करोड़ रुपये रहा था। रेवेन्यू के मोर्चे पर भी Zomato का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 62.2 फीसदी बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,024 करोड़ रुपये रहा था।

Zomato का ऑपरेटिंग घाटा ₹192 करोड़ रहा

Zomato ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका 'एडजस्टेड' ऑपरेटिंग घाटा बढ़कर 192 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही में 150 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि क्विक कॉमर्स सेक्टर में हुए नुकसान को समायोजित करने से सितंबर तिमाही में उसका घाटा बढ़ा है।

जोमैटो का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) बढ़ा

कंपनी के फूड डिलीवरी कारोबार का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 23 फीसदी और तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि ऑर्डर की संख्या और औसत ऑर्डर की वैल्यू दोनों में सितंबर तिमाही के दौरान इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें