Eicher Motors Shares: ऑयशर मोटर्स की बाइक बनाने वाली सहयोगी कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बिक्री सितंबर महीने में 11 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने बुधवार 2 सितंबर को जारी एक बयान में बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी कुल होलसेल बिक्री 86,978 यूनिट्स रही। यह एक साल इसी महीने में हुई 78,580 यूनिट्स की बिक्री से करीब 11 फीसदी अधिक है। रॉयल एनफील्ड ने बताया कि घरेलू बाजार में डिस्पैच सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 79,326 यूनिट्स रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 74,261 यूनिट्स रहा था।
