Get App

एस्कॉर्ट्सः ट्रैक्टरों की बिक्री में 10.1% की बढ़ोतरी

इस साल मई में एस्कॉर्ट्स ने कुल 5331 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल मई में एस्कॉर्ट्स ने कुल 4841 ट्रैक्टर बेचे थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2016 पर 1:46 PM
एस्कॉर्ट्सः ट्रैक्टरों की बिक्री में 10.1% की बढ़ोतरी

मई महीने में एस्कॉर्ट्स के कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में एस्कॉर्ट्स के कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 10.1 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में एस्कॉर्ट्स ने कुल 5331 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल मई में एस्कॉर्ट्स ने कुल 4841 ट्रैक्टर बेचे थे।

घरेलू बाजार में भी एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। सालाना आधार पर मई में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स ने 5252 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल मई में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स ने 4741 ट्रैक्टर बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें