Get App

Facebook हजारों एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाएगी, इसी हफ्ते हो सकता है ऐलान

Meta बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान इसी हफ्ते कर सकती है। इससे पहले उसने पिछले साल नवंबर में अपने 13 फीसदी एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल दिया था। बताया जाता है कि छंटनी की चर्चा से कंपनी के एंप्लॉयीज में निराशा का माहौल है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 07, 2023 पर 10:36 AM
Facebook हजारों एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाएगी, इसी हफ्ते हो सकता है ऐलान
सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपने डायरेक्टर्स और वाइस-प्रेसिडेंट्स से उन एंप्लॉयीज की लिस्ट मांगी थी, जिन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है।

Meta Platforms के एंप्लॉयीज के लिए यह हफ्ता अच्छा नहीं रहेगा। कंपनी इस हफ्ते छंटनी का बड़ा ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि वह अपने हजारों एंप्लॉयीज को नौकरी से हटा सकती है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी अपने एंप्लॉयीज की संख्या घटा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी है। नवंबर में इसने अपने 13 फीसदी एंप्लॉयीज को नौकरी से हटा दिया था। सबसे बड़ी इस छंटनी में 11,000 एंप्लॉयीज की नौकरी चली गई थी। माना जा रहा है कि कंपनी खर्च घटाने के लिए ऐसा कर रही है।

मेटा अपने कुछ ऐसे डिपार्टमेंट्स को भी खत्म कर रही है, जो बिजनेस के लिए बहुत जरूरी नहीं हैं। Bloomberg ने फरवरी में इस बारे में खबर दी थी। उसने कहा था कि मेटा कुछ अहम फैसले लेने जा रही है, जिसका असर हजारों एंप्लॉयीज पर पड़ेगा। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि इस छंटनी में कंपनी के फाइनेंशियल टारगेट का भी हाथ है। एडवर्टाइजमेंट से होने वाली कंपनी की इनकम घटी है। कंपनी ने वर्चुअल रियल्टी प्लेटफॉर्म मेटावर्स पर अपना फोकस बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें:  मार्केट में शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद, इन 3 शेयरों पर दांव लगाने से 18% फीसदी तक हो सकता है मुनाफा

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपने डायरेक्टर्स और वाइस-प्रेसिडेंट्स से उन एंप्लॉयीज की लिस्ट मांगी थी, जिन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है। सोमवार को मेटा एक एक प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग अपने तीसरे बच्चे के जन्म पर पेरेंटल लीव पर जाने वाले हैं। इससे पहले छंटनी का प्लान पूरी तरह तैयार हो जाने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें