दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) की स्वामित्ल वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) इस साल के अंत तक अमेरिकी में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी US में IPO लॉन्च करेगी और इस पब्लिक इश्यू के जरिये 10 बिलियन डॉलर यानी 73,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके जरिये कंपनी अपना वैल्यूएशन 50 बिलियन डॉलर यानी 3.66 लाख करोड़ रुपये करना चाहती है।
लेकिन अपने IPO से पहले Flipkart 3 बिलियन डॉलर यानी 22,000 करोड़ रुपये फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। 3 बिलियन डॉलर की फंडरेजिंग के लिए फ्लिपकार्ट जापान की इंवेस्टमेंट कंपनी सॉप्टबैंक (Softbank) से बातचीत कर रही है। Softbank के अलावा कंपनी कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB), अबु धाबी की कंपनी ADQ से भी बात कर रही है।
इसके अलावा इंस फंडरेजिंग में कंपनी की मैजूदा निवेशक कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी और GIC भी शामिल हो सकती है। इस फंडरेजिंग के बाद Flipkart का वैल्यूएशन 30 से 35 बिलियन डॉलर के करीब हो सकता है। इस फंडरेजिंग में Softbank फ्लिपकार्ट में 500 मिलियन डॉलर निवेश करना चाहती है।
वर्ष 2018 के बाद से अब तक Softbank ने Flipkart में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इस फंडरेजिंग में ADQ जहां 500 मिलियन डॉर निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है, वहीं CPPIB कंपनी में 800 मिलियन डॉलर निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है। इनके अलावा GIC और कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) 1 बिलियन डॉलर निवेश कर सकती है।
फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट की 77.8% हिस्सेदारी है। जबकि चाइनीज कंपनी टेन्सेंट की 5% हिस्सेदारी, QIA की 1.5%, टाइगर ग्लोबल की 4.5%, कंपनी के को-फाउंडर बिन्नी बसंल की 3.3%, ईसॉप पूल की 5.1% और अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी 2.8% है। आपको बता दें कि Flipkart 80 से ज्यादा कैटेगरी में 1.5 करोड़ प्रोडक्ट ऑफर करती है। कंपनी का रजिस्टर्ड कस्टमर बेस 30 करोड़ का है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।