दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल फोर्ड मोटर कंपनी ने भारत में अपने दोनों मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी की भारतीय यूनिट देश में बिक्री के लिए व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद करेगी। इससे पहले अमेरिका की जनरल मोटर्स ने भी 2017 में देश में कारों की बिक्री बंद की थी।
