बिटकॉइन का प्राइस 46,000 डॉलर से नीचे, अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट

क्रिप्टोकरेंसीज में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई बिकवाली के बाद उतार-चढ़ाव कम हुआ है

अपडेटेड Sep 09, 2021 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस गुरुवार को 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 45,933 डॉलर पर था। अल साल्वाडोर के बिटकॉइन को कानूनी करेंसी के तौर पर स्वीकार करने और क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस के खिलाफ अमेरिका में एक कानूनी मामले के खतरे एक दिन बाद इसमें उतार-चढ़ाव कम हुआ है।

कॉइनबेस ने बुधवार को कहा था कि अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीसन ने उसके एक ऑफर को लेकर कानूनी मामला दायर करने की धमकी है।

इस ऑफर में यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स की लेंडिंग कर इंटरेस्ट कमाने का मौका दिया जाएगा। इसे लेकर कॉइनबेस को एक नोटिस जारी किया गया है। अमेरिकी रेगुलेटर ने कहा है कि अगर इस ऑफर को लॉन्च किया जाता है तो वह कॉइनबेस के खिलाफ मामला दायर करेगा।

Byju’s IPO: टेक सेक्टर में बूम का फायदा उठाने के लिए इश्यू लाने की तैयारी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ether का प्राइस भी घटकर 3,476 डॉलर पर था। इसके अलावा dogecoin में 4 प्रतिशत से अधिक और कार्डानो में लगभग 0.25 प्रतिशत की गिरावट आई।

अल साल्वाडोर के बिटकॉइन को कानूनी करेंसी के तौर पर स्वीकार करने के बाद इसके प्राइसेज में गिरावट थमी थी। हालांकि, इससे जुड़े वॉलेट के अल साल्वाडोर में काम नहीं करने से मुश्किल हो रही है।


जुलाई के बाद से बिटकॉइन के प्राइस में 75 प्रतिशत की तेजी आई थी। इसके बाद मंगलवार को हुई भारी बिकवाली से यह 42,000 डॉलर तक गिर गया था। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 59 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, यह अप्रैल में 65,000 डॉलर के हाई से काफी नीचे है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।