GAIL Q3: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Gas Authority of India Ltd (GAIL) ने 30 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में GAIL के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 245 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 3287 करोड़ रुपए पर रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 84 फीसदी घटा है। वर्तमान वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 1537 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
