Gautam Adani : गौतम अडानी अपनी मर्जर और एक्विजिशन स्ट्रैटजी के लिए एक नया लीडर खोज रहे हैं। दरअसल, पहले इस काम को संभाल रहे एग्जीक्यूटिव अब ग्रुप के भीतर दूसरी भूमिका में नजर आएंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
सूत्रों ने कहा कि अभी तक अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) लि. की एमएंडए गतिविधियों की अगुआई कर रहे विनोद बहेती को एक नए बिजनेस वर्टिकल में भेजा जाएगा और इसकी औपचारिक इसी महीने जल्द से जल्द की जा सकती है।
एमएंडए गतिविधि तेज करने की है तैयारी
उन्होंने कहा कि Adani Group इस पोस्ट के लिए संभावित कैंडीडेट्स से संपर्क किया है, क्योंकि पोर्ट से पावर सेक्टर से जुड़ा समूह अपनी डील्स की गति को तेज करने की योजना बना रह है।
Adani ग्रुप हाल के दौर में एशिया के सबसे व्यस्त डीलमेकर्स के रूप में उभर रहा है। भारतीय अरबपति कोयले से आगे अपने एम्पायर को तेजी से डायवर्सिफाई कर रहा है। कंपनी डाट सेंटर्स, एयरपोर्ट, डिजिटल सर्विसेज, मीडिया और हेल्थकेयर सहित विभिन्न सेक्टर्स में पांव पसार रही है। बिजनेस टायकून में इसी साल की शुरुआत में भारत में होलसिम एजी के सीमेंट बिजनेस को खरीदने के लिए 10.5 अरब डॉलर की डील की है। उन्होंने ग्रीन एनर्जी में 70 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जाहिर की है और हाल में वह New Delhi Television Ltd के होस्टाइल टेकओवर को लेकर चर्चा में आए थे।
इस संबंध में भेजे गए ईमेल पर अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
दुनिया के तीसरे बड़े अमीर हैं गौतम अडानी
60 वर्षीय गौतम अडानी ने पिछले महीने ही फ्रांस की Bernard Arnault का अधिग्रहण किया। ब्लूमबर्ग बिलेनायर के मुताबिक, गौतम अडानी इस समय दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनके आगे सिर्फ एलॉन मस्क (Elon Musk) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं।