Get App

जीएमआर इंफ्रा को 953.5 करोड़ रुपये का घाटा

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा 680.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1109.3 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2016 पर 11:06 AM
जीएमआर इंफ्रा को 953.5 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 953.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 891.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 28.3 फीसदी बढ़कर 3736.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 2912.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा 680.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1109.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 23.4 फीसदी से बढ़कर 29.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें