वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 3.5 गुना बढ़कर 439.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 123.4 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में हिंडाल्को को 84.9 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।
