Get App

HDFC बैंक के 4 अधिकारियों के खिलाफ EOW में शिकायत दर्ज, गलत तरीके से क्रेडिट सुइस के AT-1 बॉन्ड बेचने का आरोप

एक हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल ने HDFC बैंक के 4 अधिकारियों पर क्रेडिट सुइस के एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड की मिससेलिंग यानी गलत तरीके से बिक्री के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की नागपुर ब्रांच में कराई गई है। मनीकंट्रोल ने इस शिकायत की एक कॉपी देखी है। शिकायत दर्ज कराने वाले निवेशक का नाम नरेंद्र सिंगरू है, जो एशियन डेवलपमेंट बैंक में सीनियर एडवाइजर हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 10:18 PM
HDFC बैंक के 4 अधिकारियों के खिलाफ EOW में शिकायत दर्ज, गलत तरीके से क्रेडिट सुइस के AT-1 बॉन्ड बेचने का आरोप
भविष्य में दूसरे पीड़ित क्रेडिट सुइस AT-1 बॉन्डधारकों की तरफ से भी शिकायतें दर्ज कराईं जा सकती हैं

एक हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल ने HDFC बैंक के 4 अधिकारियों पर क्रेडिट सुइस के एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड की मिससेलिंग यानी गलत तरीके से बिक्री के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की नागपुर ब्रांच में कराई गई है। मनीकंट्रोल ने इस शिकायत की एक कॉपी देखी है। शिकायत दर्ज कराने वाले निवेशक का नाम नरेंद्र सिंगरू है, जो एशियन डेवलपमेंट बैंक में सीनियर एडवाइजर हैं। नरेंद्र सिंगरू ने AK एंड पार्टनर्स नाम की एक लॉ फर्म के जरिए यह शिकायत दर्ज कराया है। यह लॉ फर्म भविष्य में दूसरे पीड़ित क्रेडिट सुइस AT-1 बॉन्डधारकों की तरफ से भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज करा सकती है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया, "इस मामले में चंडीगढ़ और गुड़गांव में और शिकायतें दर्ज होने की संभावना है।" नागपुर पुलिस की EOW शाखा ने शिकायतकर्ता से पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। हालांकि HDFC बैंक ने साफ किया है कि उसे अभी तक इस मुद्दे पर कोई समन नहीं मिला है।

निवेशकों की सूची में और कौन-कौन शामिल?

नरेंद्र सिंगरू के अलावा तीन अन्य पीड़ित निवेशकों का भी इसमें नाम आ रहा है। इनमें MTN गिनी बिसाऊ के सीईओ अशुतोष तिवारी, कोका कोला के सीनियर डायरेक्टर पंकज सिन्हा, GARAVA इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्टर वरुण महाजन शामिल हैं। अशुतोष तिवारी फिलहाल साउथ अफ्रीका में रहते हैं और वरुण महाजन दुबई में रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें