नतीजों के नजरिए से आज एक अहम दिन हैं। आज एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के नतीजे भी आने वाले हैं जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।
नतीजों के नजरिए से आज एक अहम दिन हैं। आज एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के नतीजे भी आने वाले हैं जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़कर 3770.7 करोड़ रुपये रहा सकता है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3357 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 16.1 फीसदी बढ़कर 8203.8 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 7069 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 30.9 फीसदी घटकर 1010 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1460.7 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.2 फीसदी घटकर 24117 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 24651.5 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 9466.2 करोड़ रुपये से घटकर 8913 करोड़ रुपये रह सकता है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 38.4 फीसदी से घटकर 36.96 फीसदी हो सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।