HULQ2:कंपनी के मुनाफे में 9% बढ़त, 5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का एलान

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में HUL का EBITDA मार्जिन 24.6 फीसदी पर रहा है.

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever) ने आज वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 2,187 करोड़ रुपए पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,009 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,175 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 12,724 करोड़ रुपए रही है। जबकि इसके 12,570 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 11,442  करोड़ रुपए रही थी।

    दूसरी तिमाही में HULका एबिटडा 3,132 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 3,085 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,869  करोड़ रुपए रहा था।

    HDFC Bank Q2 Result: बैंक का नेट प्रॉफिट 17.6% बढ़कर 8,834 करोड़ रुपए रहा, NII भी 12% बढ़ा

    वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में HUL का EBITDA मार्जिन 24.6 फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 24.5 फीसदी रहने का अनुमान था। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिंन 25.1 फीसदी रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 11 फीसदी पर रही है। कंपनी ने अपने शेयर धारकों के लिए 31 मार्च 2022 के समाप्त होने वित्त वर्ष के लिए 15 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का एलान किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।