Get App

ICICI Bank Q2 Preview- आय में दिख सकती है Double-digit ग्रोथ, मजबूत रह सकती commentary

एक्सपर्ट्स को मुनाफे में 17-25 के इजाफे की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2021 पर 4:40 PM
ICICI Bank Q2 Preview- आय में दिख सकती है Double-digit ग्रोथ, मजबूत रह सकती commentary

एसेट और बाजार पूंजी के लिहाज प्राइवेट सेक्टर का देश का दूसरा सबसे बड़ा कर्जदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में आय में डबल डिजिट ग्रोथ दिखने की संभावना है जबकि प्रोविजन में गिरावट के साथ मजबूत कमेंट्री आ सकती है।

एक्सपर्ट्स को मोटे तौर पर मुनाफा 17-25 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है और शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले की तिमाही की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत बढ़ सकती है। वहीं इस तिमाही में स्थिर मार्जिन और लोन ग्रोथ में 16-17 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) को लगता है कि सालाना आधार पर फंड की कम लागत पर आय स्थिर रहेगी, जबकि कोर प्री-प्राविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) 13 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने 819 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक खरीदारी की राय दी है और उनको उम्मीद है कि बैंक के शुद्ध ब्याज आय में 18.6 प्रतिशत, मुनाफे में 17 प्रतिशत और लोन बुक में 16.8 प्रतिशत का इजाफा होगा।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) को उम्मीद है कि बेस तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की 300 करोड़ रुपये की मामूली हिस्सेदारी की बिक्री के कारण PPOP सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ेगा। तिमाही आधार पर वहीं बैंक की लोन ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी और शुद्ध ब्याज मार्जिन (कोर) 3.8-3.9 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी।

जून 2021 को समाप्त तिमाही में gross non-performing assets के साथ एसेट क्वालिटी कमजोर रही थी जबकि तिमाही आधार पर ग्रॉस एडवांसेस का प्रतिशत 19 बीपीएस बढ़कर 5.15 प्रतिशत और नेट एनपीए 2 बीपीएस बढ़कर 1.16 प्रतिशत हो गया था। बता दें कि एक प्रतिशत 100 बेसिस प्वाइंट्स के बराबर होता है।

जून 2021 की तिमाही में बैंक ने 17 प्रतिशत की लोन ग्रोथ और डिपॉजिट में 16 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें