आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 19% घटा

तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 2442 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 4:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 19.1 फीसदी घटकर 2442 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 3018 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 1.7 फीसदी घटकर 5363 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 5450 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.82 फीसदी से बढ़कर 7.91 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 3.57 फीसदी से बढ़कर 4.35 फीसदी हो गया है।

    रुपये में आईसीआईसीआई बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 32178.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 37716.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 16214.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 19887.2 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की प्रोविजनिंग 7082.7 करोड़ रुपये से घटकर 2712.7 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की प्रोविजनिंग 2844 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग एकाउंट डिपॉजिट में 30 फीसदी और करेंट एकाउंट डिपॉजिट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कुल लोन ग्रोथ 5.2 फीसदी बढ़ा है। वहीं तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कुल लोन ग्रोथ 0.7 फीसदी बढ़ा है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।