इंडिया सीमेंट के MP प्लांट की डील जल्द, ULTRATECH प्लांट खरीद की रेस में सबसे आगेः CNBC-AWAAZ SOURCES

INDIA CEMENT के MP प्लांट की जल्दी ही डील हो सकती है। सूत्रों से पता चला है कि MP प्लांट खरीद की रेस में ULTRATECH कंपनी सबसे आगे चल रही है।

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
सूत्रों ने ये जानकारी भी दी है कि INDIA CEMENT कंपनी की इस प्लांट से डील के संबंध में BIRLA GROUP, ADANI GROUP के साथ भी बातचीत हो रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमेंट सेक्टर में अच्छा एक्शन देखने को मिला है। आज के कारोबार में भी सीमेंट सेक्टर के स्टॉक्स फोकस में नजर आ रहे हैं। दरअसल इसकी पीछे की वजह ये है कि सीमेंट सेक्टर में एक बड़ी डील होते हुए दिख सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्द ही INDIA CEMENT के MP प्लांट की डील होती हुई दिख सकती है।

    इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इंडिया सीमेंट के मध्यप्रदेश स्थित प्लांट को बेचने की कंपनी ने योजना बनाई है। इतना ही नहीं जल्द ही यह डील पूरी भी हो सकती है। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी के प्लांट को खरीदने की रेस में दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट  (ULTRATECH CEMENT) सबसे आगे चल रही है।

    यतिन आगे कहा कि इंडिया सीमेंट की दूसरे दिग्गजों से भी बातचीत जारी है। कंपनी BIRLA GROUP, ADANI GROUP के साथ भी बातचीत कर रही हैं। सूत्र बता रहें हैं कि प्लांट बिक्री के लिए इंडिया सीमेंट की JSW CEMENT के साथ भी बातचीत जारी है। सूत्रों के अनुसार INDIA CEM के MP प्लांट की वैल्यू 800 करोड़ रुपये तक है।


    HINDALCO और GUJARAT GAS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    सूत्रों ने ये भी बताया है कि INDIA CEMENTS की बांसवाड़ा प्लांट भी बेचने की योजना है। कंपनी के बांसवाड़ा प्लांट की वैल्यू 1500-2000 करोड़ रुपये के बीच है। माना जा रहा है कि इन प्लांट को बेचकर जो रकम मिलेगी उस रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने के लिए किया जायेगा।

    यतिन ने आगे कहा कि सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर JSW CEMENT ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। जबकि इस पर INDIA CEMENTS की प्रतिक्रिया का इंतजार है। इनके साथ ही BIRLA GROUP और ADANI GROUP से भी इस खबर पर प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।