इंडियन बैंक का मुनाफा 7.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 373.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 25, 2017 पर 12:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 373.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 48.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 12.2 फीसदी बढ़कर 1,246.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 1,111 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.28 फीसदी से मामूली बढ़कर 7.69 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 4.62 फीसदी से बढ़कर 4.76 फीसदी रहा है।

    रुपये में इंडियन बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 9,192 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,675 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 5,657 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,798 करोड़ रुपये रहा है।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 718 करोड़ रुपये से बढ़कर 540.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 478.3 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजन कवरेज रेश्यो 55.1 फीसदी से बढ़कर 56.46 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन बैंक की अन्य आय 445.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 599.7 करोड़ रुपये रही है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।