NV Group: भारत के सबसे बड़े ग्रेन स्पिरिट डिस्टिलर्स में से एक NV ग्रुप, 2025 के अंत तक बड़े स्तर पर स्थानीय और वैश्विक विस्तार की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य अब अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ(EU) जैसे प्रमुख बाजारों के साथ-साथ भारत के कई शहरों में भी अपनी छेंके विस्तार की योजना में है। NV ग्रुप का टारगेट अगले 18 महीनों में अपनी वैश्विक सेल्स में 40% की वृद्धि करना और 2026 तक अपने अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तीन गुना बढ़ाना है। वे अगस्त 2025 से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में और सितंबर 2025 तक यूके और EU में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।
