Get App

IndiGo के नए सीईओ होंगे Pieter Elbers, अक्टूबर में Ronojoy Dutta की लेंगे जगह

इंडिगो के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता (Ronojoy Dutta) 30 सितंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 5:23 PM
IndiGo के नए सीईओ होंगे Pieter Elbers, अक्टूबर में Ronojoy Dutta की लेंगे जगह
चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में Pieter Elbers की नियुक्ति इस साल 1 अक्टूबर से प्रभावी होने का अनुमान है

IndiGo CEO : एयर फ्रांस-केएलएम (Air France-KLM) के पूर्व सीईओ पीटर अलबर्स भारत की लो कॉस्ट कैरियर इंडिगो (IndiGo) के नए सीईओ होंगे। कंपनी ने बुधवार को यह ऐलान किया। चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में उनकी नियुक्ति इस साल 1 अक्टूबर से प्रभावी होने का अनुमान है।

इंडिगो के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता (Ronojoy Dutta) 30 सितंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि दत्ता के बाद अलबर्स कंपनी के नए सीईओ होंगे।

बोर्ड ने दी सीईओ की नियुक्ति को मंजूरी

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ने कहा, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 18 मई को हुई अपनी बैठक में पीटर अलबर्स को कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और व्होलटाइम डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए अभी रेगुलेटरी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें