वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 29.2 फीसदी बढ़कर 750.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 581 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 29.2 फीसदी बढ़कर 750.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 581 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 34.5 फीसदी बढ़कर 1578.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 1173.4 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.90 फीसदी से बढ़कर 0.94 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.37 फीसदी से बढ़कर 0.39 फीसदी रहा है।
रुपये में इंडसइंड बैंक के एनपीए पर गौर करें तो, तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 899 करोड़ रुपये से बढ़कर 971.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 369.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 400.7 करोड़ रुपये रहा है।
साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 177.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 216.9 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 213.9 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की अन्य आय 839 करोड़ रुपये से बढ़कर 1017 करोड़ रुपये रही है।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन सपाट होकर 4 फीसदी ही रहा है। सालाना आधार पर 31 दिसंबर 2016 के अंत तक इंडसइंड बैंक का कुल डिपॉजिट 38 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।