दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने कामकाजी घंटों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। वह उन कर्मचारियों को चेतावनी ईमेल भेज रही है, जो रोजाना तय सीमा से अधिक काम कर रहे हैं। यह कदम कंपनी के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति (N R Narayana Murthy) की उस विवादित टिप्पणी से बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने भारतीय नौजवानों को हर हफ्ते 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी।
