Get App

TCS का छंटनी का इरादा नहीं, कहा- स्टार्टअप कंपनियों से नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों को करेंगे हायर

TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि दुनियाभर की बड़ी आईटी कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 6:16 PM
TCS का छंटनी का इरादा नहीं, कहा- स्टार्टअप कंपनियों से नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों को करेंगे हायर
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने साफ कर दिया है कि उसका कर्मचारियों की छंटनी का कोई इरादा नहीं है।

भले ही दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का माहौल हो लेकिन आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने साफ कर दिया है कि उसका कर्मचारियों की छंटनी का कोई इरादा नहीं है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि टीसीएस में हम प्रतिभाओं को लंबे करियर के लिए तैयार करते हैं। बता दें कि हाल ही में कई बड़ी - छोटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है जिसके चलते कर्मचारियों में नौकरी से निकाले जाने का डर बन गया है। इतना ही नहीं, कंपनी का यह भी कहना है कि वह स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है जो छंटनी के चलते अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

टीसीएस के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि दुनियाभर की बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं।

हम छंटनी पर विश्वास नहीं रखते : टीसीएस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें