Get App

Jio के नए रोजाना की बिना लिमिट वाले प्लान, अधिक वैलिडिटी भी मिलेगी

कंपनी ने नए प्लान के साथ अधिक वैलिडिटी की भी पेशकश की है। इनमें यूजर्स को हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट से बचने में मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2021 पर 6:28 PM
Jio के नए रोजाना की बिना लिमिट वाले प्लान, अधिक वैलिडिटी भी मिलेगी

रिलायंस जियो ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए फ्रीडम प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें डेटा यूज के लिए रोजाना की कोई लिमिट नहीं है। इन प्लान में जियो कस्टमर्स को 1.5GB से 3 GB तक की FUP लिमिट से बचने का विकल्प है। यूजर्स के दिन की FUP लिमिट का इस्तेमाल करने के बाद डेटा स्पीड घट जाती है लेकिन नए प्लान में इसकी चिंता नहीं करनी होगी।

इसके साथ ही जियो ने मौजूदा प्लान्स की तुलना में अधिक वैलिडिटी की भी पेशकश की है। आमतौर पर जियो वैलिडिटी को 28 दिनों के मल्टीपल में कैलकुलेट करती है लेकिन फ्रीडम प्लान में 30 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी।

हालांकि, वैलिडिटी की अवधि में कुल डेटा की पेशकश पुराने प्लान्स की तुलना में कम है। उदाहरण के लिए, 2,397 रुपये का फ्रीडम प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ है जिसमें 365 FUP डेटा मिलता है लेकिन 2,399 रुपये का प्लान पूरे वर्ष प्रति दिन 2 GB हाई स्पीड डेटा के साथ है। इससे कुल डेटा लिमिट 730 GB हो जाती है।

हाफ-ए-मंथ जियो फ्रीडम प्लान बनाम प्रीपेड प्लान

जियो 98 रुपये के प्रीपेड प्लान की 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेशकश कर रही है। यह प्लान 1.5 GB की FUP लिमिट के साथ है, जो लगभग आधे महीने के लिए 21 GB डेटा होता है।

इसकी तुलना में 127 रुपये का जियो फ्रीडम प्लान 15 दिनों की वैलिडिटी और 12 GB डेटा देता है।

महीने का जियो फ्रीडम प्लान बनाम प्रीपेड प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें