Get App

इस साल केवल एक टाटा नैनो कार बिकी, शुरुआत के 9 महीने में एक भी प्रोडक्शन नहीं

इस साल कंपनी ने फरवरी में नैनो की एक यूनिट बेची थी। पिछले 9 महीने से टाटा मोटर्स ने इसका प्रोडक्शन नहीं किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2019 पर 11:52 AM
इस साल केवल एक टाटा नैनो कार बिकी, शुरुआत के 9 महीने में एक भी प्रोडक्शन नहीं

वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने इस साल शुरुआत के 9 महीने में कम कीमत वाली अपनी नैनो कार की एक भी यूनिट का प्रोडक्शन नहीं किया है। कंपनी ने फरवरी महीने में डोमेस्टिक मार्केट में सिर्फ एक यूनिट ही बेची है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की गई है कि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है। 

कंपनी अभी तक यह कहती रही है कि नैनो के भविष्य को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है और कहा गया है कि कार प्रोडक्शन की योजना मांग, System Inventory ( बचे हुए भंडार) और नियोजित क्षमता (Planned Efficiencies) के प्रति मैनेजमेंट सतर्क है। हालांकि Tata Motors ने यह स्वीकार कर लिया है कि मौजूदा समय में नए सुरक्षा नियमों और BS-VI के Emission (एमिशन) को पूरा नहीं कर पाएगी।

रेग्युलेटरी को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल सितंबर में डोमेस्टिक मार्केट में नैनो का कोई प्रोडक्शन और बिक्री नहीं हुई, जिससे यह लगातार नौवां महीना है कि Tata Motors ने छोटी कारों का प्रोडक्शन नहीं किया है। दी गई सूचना के मुताबिक, इस साल फरवरी में सिर्फ एक यूनिट बेचने के बाद कंपनी ने अब तक एक भी यूनिट नहीं बेची।  
बता दें कि साल जनवरी 2008 में नैनो कार को धूमधाम से लॉन्च किया गया था। इस कार की काफी बिक्री होने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार इसकी बिक्री में गिरावट आती रही।

रेग्युलेटरी को दी गई के सूचना के मुताबिक, पिछले साल जनवरी सितंबर के दौरान Tata Motors ने कुल 297 यूनिट का प्रोडक्शन किया और डोमेस्टिक मार्केट में 299 यूनिट बेची। 

नैनो के प्रोडक्शन को ठप करने के मामले में Tata Motors ने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रोडक्ट के जीवन चक्र पर फैसला एक समग्र विचार है। मार्केट की स्थिति, नियम और प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के आधार फैसले किए जाते हैं। जब भी इस पर कोई फैसला लिया जाएगा, इसकी घोषणा की जाएगी।

हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने नैनो बंद करने के संकेत जरूर दे दिए हैं। नैनो की बिक्री और प्रोडक्शन अप्रैल 2020 में बंद हो जाएगी, क्योंकि Tata Motors की Bharat Stage-VI और अन्य सुरक्षा नियमों के तहत रतन टाटा की ड्रीम कार में इन्वेस्टमेंट की आगे की कोई योजना नहीं है। 

बता दें कि नौनो को जब मार्च 2009 में लॉन्च किया गया था तो इस शुरुआती मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये थी।    

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें