Get App

किर्लोस्कर विवाद: भाइयों के खिलाफ लड़ाई में SEBI पहुंचे संजय किर्लोस्कर

किर्लोस्कर ब्रदर्स ने शिकायत में कहा है कि अतुल किर्लोस्कर और राहुल किर्लोस्कर की कंपनियां उसकी विरासत पर गलत तरीके से दावा कर रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2021 पर 7:34 PM
किर्लोस्कर विवाद: भाइयों के खिलाफ लड़ाई में SEBI पहुंचे संजय किर्लोस्कर

देश की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक किर्लोस्कर ब्रदर्स (KBL) के हेड संजय किर्लोस्कर ने अपने भाइयों के खिलाफ कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके भाई अतुल किर्लोस्कर और राहुल किर्लोस्कर की कुछ कंपनियां इनवेस्टर्स को गलत जानकारी दे रही हैं और उनकी कंपनी KBL की 130 वर्ष पुरानी विरासत पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

SEBI को लिखे पत्र में कहा गया है कि किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (KOEL), किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज (KIL), किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी लिमिटेड (KPCL) और किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज (KFIL) की ओर से BSE और NSE को दी गई जानकारियां शेयरहोल्डर्स और इनवेस्ट करने वाले लोगों के हितों के खिलाफ हैं। ये कंपनियां अतुल और राहुल किर्लोस्कर चलाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें