कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 38.6% बढ़ा

तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 38.6 फीसदी बढ़कर 880 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 25, 2017 पर 1:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 38.6 फीसदी बढ़कर 880 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 634.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 16.1 फीसदी बढ़कर 2050 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 1766.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.49 फीसदी से घटकर 2.42 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1.2 फीसदी से घटकर 1.07 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन प्रोविजनिंग 198 करोड़ रुपये से घटकर 192 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 235.2 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.47 फीसदी से बढ़कर 4.49 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 1266.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 945.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की कंसोलिडेटेड ब्याज आय 15.9 फीसदी बढ़कर 2747 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की कंसोलिडेटेड ब्याज आय 2370 करोड़ रुपये रही थी।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।