Get App

Licious की यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री, 1 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 5.2 करोड़ डॉलर जुटाए

इस वर्ष फंडिंग में बढ़ोतरी होने से यूनिकॉर्न बनने वाले स्टार्टअप्स की संख्या 29 हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2021 पर 1:53 PM
Licious की यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री, 1 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 5.2 करोड़ डॉलर जुटाए

स्टार्टअप्स के यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मीट डिलीवरी करने वाली  Licious ने एक अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर इनवेस्टर्स से 5.2 करोड़ डॉलर हासिल किए हैं। यह देश के तेजी से बढ़ते डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेगमेंट में यूनिकॉर्न बनने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल है।

Licious के फाउंडर्स विवेक गुप्ता और अभय हंजुरा ने बताया, " D2C सेगमेंट के लिए फंडिंग में काफी बढ़ोतरी हुई है लेकिन FMCG को अभी भी एक आकर्षक कैटेगरी नहीं माना जाता। हमें उम्मीद है कि Licious के यूनिकॉर्न बनने से इसमें बदलाव होगा।"

बेंगलुरु के इस स्टार्टअप ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को ESOP एलोकेट किए थे। इसके बाद अगस्त में 30 करोड़ रुपये का बायबैक किया गया था।

Licious का बिजनेस 14 शहरों में है। कंपनी ने पिछले वर्ष पांच गुणा से अधिक की ग्रोथ की है। इसके 20 लाख से अधिक कस्टमर्स हैं।

इसे IIFL AMC के टेक फंड की अगुवाई में हुए फंडिंग राउंड में ब्रुनेई इनवेस्टमेंट एजेंसी और वर्टेक्स ग्रोथ फंड जैसे इनवेस्टर्स से फंड मिला है।

इसने जुलाई में टेमासेक और मल्टीपल्स की अगुवाई में सीरीज F के फंडिंग राउंड में 19.2 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें